मंगलवार, अप्रैल 21, 2026

आत्महत्या

 जीवन समाप्त होने के बाद आराम है-- ऐसी सोच आत्महत्या हेतु प्रेरित करती है। आप जहां कार्य करते हैं ।वहां से यदि किसी कार्य हेतु आप को भेजा जाए और निर्धारित समय में दिए गए कार्य को पूर्ण करके आप को वहां से आना हो। और आप बिना कार्य पूर्ण किए समय से काफी पहले मालिक के पास जाकर खड़े हो जाएं तो क्या आप को पारिश्रमिक मिलेगा?आप भगा दिए जाएंगे। ईश्वर के यहां से आत्महत्या वाले ये भगाए गए लोग भूत प्रेतादि के रूप में नाना प्रकार के और भांति भांति के कष्ट झेलने यहां आते हैं। और ये ही स्वभावत: अपनी जमात बनाने हेतु लोगों के दिमाग को हाईजैक कर आत्महत्या हेतु प्रेरित करते हैं। इनको भूख प्यास बहुत ज्यादा रहती है ,ये व्याकुल रहते हैं। लेकिन खाने को मुंह और शरीर इनके पास नहीं रहता क्योंकि शरीर तो ये स्वयं नष्ट कर चुके होते हैं । शरीर प्राकृतिक रूप से नष्ट होने पर ही कोई नया शरीर प्राप्त होता है । इसलिए सावधान ! ऐसी सोच यदि मन में आवे तो अवश्य ही आप का दिमाग भूत प्रेतादि सूक्ष्म अदृश्य शक्ति द्वारा हाईजैक की जा रही है। ये आप को आत्महत्या हेतु मजबूर करने के लिए समुचित माहौल तैयार करते हैं नाना प्रकार से आप को कष्ट में डालते हैं।

Featured Post

ईश्वर की खोज

१-पृथ्वी के सभी पदार्थों में वायु रमण करता है ,असुद्ध और दुर्गन्ध आदि दोषों से भरा वायु सुखों का नाश करता है /वायु प्राण तत्त्व है/और यह प्...

addhyatma